ठाणे विधानसभा सीट पर 2014 विधानसभा चुनाव में बीजेपी के केलकर संजय मुकुंद ने शिवसेना के रविन्द्र सदानंद फाटक को 12588 मतों के अंतर से हराया था। केलकर को 70884 वोट और रविन्द्र को 58296 वोट मिले थे। एनसीपी तीसरे और कांग्रेस चौथे स्थान पर रही थी। वहीं, 2009 में शिवसेना के राजन विचारे ने एमएनएस के राजन राजे को 2441 वोटों से हराया था। यहां कुल मतदाता 1,82,416 हैं। 2014 विधानसभा चुनाव में कुल 56.58 फीसदी मतदान दर्ज हुआ था। 2014 में बीजेपी ने मारी थी बाजी साल 2014 में महाराष्ट्र विधानसभा की 288 विधानसभा सीटों के लिए हुए चुनावों में भारतीय जनता पार्टी 122 सीटें हासिल कर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी। भाजपा ने पहली बार महाराष्ट्र में इतनी सीटें हासिल की थीं। वहीं, कांग्रेस 42 सीटों के साथ तीसरे स्थान पर खिसक गई। इसके अलावा, शिवसेना 63 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर रहने वाली पार्टी थी। शरद पवार की राकांपा को 41 सीटें मिली थीं। 2014 में 63.08 प्रतिशत वोट डाले गए थे। कुल 5,26,91,758 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था।इन मतदाताओं में 2,83,83,004 पुरुष, 2,43,08,397 महिला और 357 थर्ड जेंडर वोटर्स शामिल थे। 21 अक्टूबर को होगा मतदान बता दें कि 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा में भाजपा के 122, शिवसेना के 63, कांग्रेस के 42 और एनसीपी के 41 सदस्य हैं। बाकी सीटें छोटे दलों और निर्दलीयों के खाते में गई थीं। 2014 के चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना ने मिलकर भाजपा के देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में सरकार बनाई। 2014 में न तो भाजपा और शिवसेना और न ही कांग्रेस और एनसीपी में चुनाव पूर्व गठबंधन हो पाया था। सभी ने अलग-अलग चुनाव लड़े थे। वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 9 नवंबर को खत्म हो जाएगा। महाराष्ट्र में द्विसदनीय विधायिका है, यानी यहां विधानसभा के साथ ही विधानपरिषद भी है। 21 अक्टूबर को एक ही चरण में चुनाव होने हैं। मतों की गिनती 24 अक्ट्रबर को होगी।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019